शिवपुरी: जिले के प्रभारी मंत्री आज शिवपुरी दौरे पर पहुंचे. जहां कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री ने पार्षदों के साथ बैठक की.
कलेक्ट्रेट परिषर में प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने आज बैठक की. जिसमें विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई. भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर चर्चा नहीं हुई. वहीं कुछ पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष को हटाने की बात कहीं तो बात नहीं की गई.
पार्षद मोनिका सीटू सडैया ने बताया कि जब नगर पालिका अध्यक्ष के भ्रष्टाचार को लेकर बात की गई तो हमें रोक दिया गया कहा गया कि अभी सिर्फ विकास कार्य पर बात करनी है. उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका अध्यक्ष रहेगी तो काम करना संभव है.
प्रभारी मंत्री ने वार्डों में विकास कार्य को लेकर सभी पार्षदों से चर्चा की और आपस में सामंजस्य बिठाने की बात कही. फिलहाल मीटिंग के दौरान वार्ड में 50-50 लाइट दी जाएगी. इसके अलावा और भी विकास कार्य किए जाएंगे. प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं इस बात को स्वीकार रहा हूं कि शिवपुरी में सफाई व्यवस्था बदहाल हैं उसे भी जल्द ठीक करने के प्रयास किए जाएंगे.







Be First to Comment