Press "Enter" to skip to content

माँ की पैतृक सम्पत्ति हड़पना चाहता था बेटा, पिता ने नहीं दी तो साले के साथ मिलकर शराब पिलाकर जंगल में कर दी निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नरवर पुलिस ने हत्या का 48 घंटे में खुलासा कर हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार हैं.

मां की पैतृक जमीन लेने से मना करने पर आरोपी पुत्र घनसुन्दर द्वारा साले अंकित के साथ मिलकर पिता को सुनसान जगह पर ले जाकर शराब पिलाई और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.

बता दें की 2 सितंबर 2025 को घनसुन्दर पुत्र इमरतलाल कुशवाह उम्र 21 साल निवासी ग्राम पोहा वार्ड नं. 9 नरवर ने बताया था की पिता इमरतलाल पुत्र धनीराम कुशवाह उम्र 50 साल का शव गोलखांद दरगाह के पास सतनवाडा रोड पर मिला है। वह 1 सितंबर से 2025 शाम के 3 बजे घर से बिना बताये कहीं पर चले गए थे. बेटे की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 203/2025 धारा 103 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


मृतक के पुत्र घनसुन्दर एवं साले अंकित कुशवाह पर संदेह हुआ। घनसुन्दर अपनी माता की पैतृक संपत्ति स्वयं लेना चाहता था जिसके लिये उसके पिता इमरतलाल द्वारा मना किया गया था। इसी बात पर से आरोपी पुत्र घनसुन्दर कुशवाह द्वारा अपने साले अंकित कुशवाह के साथ मिलकर पिता इमरतलाल की हत्या कर रास्ते से हटाने की साजिश रची. जिसके तहत आरोपी अंकित कुशवाह द्वारा सुनसान जगह पर मृतक इमरतलाल कुशवाह को शराब पिलाई एवं घनसुन्दर को बुलाकर नशे की हालत मे निर्मम हत्या कर दी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में धारा 61 (2), 238 बीएनएस का इजाफा किया गया एवं घटना में प्रयुक्त आलाजरर एक कुल्हाड़ी व दो मोटरसाईकिलों को आरोपियों से जप्त किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!