Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में तेरहवीं से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम जटवारा में शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिपलौदा तीर्थ थाना गोवर्धन निवासी मस्तराम पुत्र कैलाश कुशवाह अपने रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे।

रात करीब साढ़े 8 बजे जटवारा स्कूल के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मस्तराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पोहरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!