शिवपुरी: फास्टसामाचार डॉट कॉम की खबर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमेंट कर कहा कि बिटिया धानी तुम्हारी शिक्षा और प्रगति में मेरे रहते कोई भी बाधा नहीं आएगी. मैंने रास्ते को ठीक करने के लिए कलेक्टर जी को निर्देश दे दिए हैं अब तुम्हें स्कूल जाने में कोई परेशानी नहीं होगी.
दरअसल, तीन दिन पहले निजी स्कूल में पढ़ने वाली एलकेजी की छात्रा धानी भारद्वाज शर्मा ने एक वीडियो के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से करौंदी से मेडिकल कॉलेज रोड को लेकर बनवाने की अपील की थी और वीडियो में कहा था कि महाराज सिंधिया यह रोड बनवा दो मुझे स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है. इसके बाद फास्ट समाचार डॉट कॉम ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि बिटिया धनी तुम्हारी शिक्षा और प्रगति में मेरे रहते कोई भी बाधा नहीं आएगी. मैंने रास्ते को ठीक करने के लिए कलेक्टर जी को निर्देश दे दिए है अब तुम्हें स्कूल जाने में कोई परेशानी नहीं होगी. बता दें कि यह वीडियो मिलियन में गया है. फ़ास्ट समाचार डॉट कॉम सभी पाठकों का हृदय से धन्यवाद करता है.







Be First to Comment