शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीएस होटल के पास पार्षद पति अनिल बघेल की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके कारण पार्षद पति अनिल बघेल घायल हो गए. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार पार्षद पति अनिल बघेल निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी ने बताया कि वह 2 सितंबर को बच्ची को लेने जा रहे थे. इसी दौरान पीएस होटल के पास एक कुत्ता सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान वह बाइक की चपेट में आ गया. जिसके कारण वह नीचे गिर गए. जिस कारण से शरीर में कई जगह चोट आई है. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.







Be First to Comment