शिवपुरी: करैरा अनुविभाग के ग्राम रामनगर गधाई में चौराहे पर गोवंश के बैठे रहने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है और कई बार वाहन की चपेट में आने से गोवंश घायल हो जाते हैं तथा उनकी मौत तक हो रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि घायल गोवंश का उपचार उन्हें अपने निजी खर्च से कराना पड़ रहा है,जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है,इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए उन्होंने तत्काल गौशाला निर्माण की माँग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पाँच दिनों के भीतर प्रशासनिक स्तर पर गोवंश के लिए उचित व्यवस्था और गौशाला निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस आंदोलन दौरान राजकुमार रावत,रजनीश रावत, राजा मिश्रा,आकाश परिहार युवा कांग्रेस नेता,ऋषभ योगी, लोकेंद्र परिहार,शिवम सेन, निशांत जाटव,मंगल जाटव राजकिशोर परिहार,जितेंद्र विश्वकर्मा दीपक केवट गोलू मिश्रा अभिषेक योगी मिश्रा कपिल मिश्रा रजनीश रावत,विक्रम रावत मंगल जाटव पंकज योगी रविन्द्र वंशकार,धीरज रावत समाजसेवक,दीपक कुशवाहा राघवेंद्र वंशकार साथी मौजूद रहे
इस संबंध में ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी करेरा को ज्ञापन सौंपा है। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, कलेक्टर और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को भी भेजी गई है।









Be First to Comment