Press "Enter" to skip to content

गांव के बाहर मिला 55 वर्षीय किसान का शव, शरीर पर चोट के निशान, 4 पर शक, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र में एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह बरखाड़ी गांव के बाहर गोलखांड मंदिर के पास 55 वर्षीय अमृतलाल कुशवाहा का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

मृतक अमृतलाल कुशवाहा पोहा गांव के रहने वाले हैं। उनके बेटे घनसुंदर कुशवाहा ने बताया कि, सोमवार शाम को महेंद्र, जयराज, केशव और प्रभू कुशवाह उनके पिता को घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद वे रात भर घर नहीं लौटे। अगली सुबह गांव वालों ने मंदिर के पास शव देखा और सूचना दी। जब शव को देखा तो उस पर चोट के निशान मिले हैं।

नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि, प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!