,

बाइक से गिरकर घायल महिला को तहसीलदार निशा भारद्वाज ने पोहरी ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, दिखाई मानवता / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी क्षेत्र के ग्राम बूराखेडा के समीप जौराई थाना बैराड़ निवासी राकेशी पति कैलाश धाकड उम्र 50 वर्ष बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी वही क्षेत्र के भ्रमण के दौरान वहां से निकल रही पोहरी तहसीलदार श्रीमती निशा भारद्वाज ने घायल महिला को देखकर आनन फानन में अपनी गाड़ी रुकवाई साथ ही घायल महिला को अपनी गाड़ी से तुरंत पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां महिला का प्राथमिक उपचार जारी है जानकारी अनुसार घायल महिला ग्राम चकराना में अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी से लौटकर बैराड़ जा रही थी.