शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ऐचबाडा का है। जहां एक गरीब आदिवासी की जमीन को दबंगों द्वारा हड़प लिया गया है तहसील से लेकर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया फिर भी आज दिनांक तक नहीं हुई कोई सुनवाई। जानकारी के अनुसार गुल्टूराम आदिवासी पुत्र पतीराम आदिवासी निवासी ऐचबाडा द्वारा बताया गया कि मौजा मारूफ खेड़ी में कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 126 रकवा 0.47 जो मेरी स्वामित्व भूमि है जिसे सीमांकन मेरे द्वारा 2023 में कर लिया गया है फिर भी दबंग नेकराम पुत्र अमरलाल पाल व परमाल पुत्र नकटू राम पाल निवासी ऐचबाडा द्वारा दबंगता पूर्वक मेरी जमीन पर खेती कर रहे हैं। मुझे डराते धमकाते और सहरिया कहते हैं। उनका कहना है कि तेरी जमीन नहीं है तू इस जमीन को भूल जा हमने कई लोगों की जमीन पर इसी प्रकार कब्जा कर लिया वह कुछ नहीं कर पाए तो तू क्या करेगा तुझे जहां शिकायत करनी है कर ले हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। इस जमीनी विवाद को लेकर गुल्टू आदिवासी द्वारा थाना बैराड़, तहसील बैराड़ और कलेक्टर की जनसुनवाई में कई बार दर दर की ठोकर खाते हुए आवेदन दिए मगर एक गरीब आदिवासी की शासन व प्रशासन में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।







Be First to Comment