शिवपुरी: जिले के बैराड का पशु चिकित्सालय हमेशा से ही सुर्खियों में बना रहता है। जहां डॉक्टरों की मनमानी के चलते सुबह 11:00 बजे ही अस्पताल बंद करके भाग गए स्टाफ कर्मी बैराड़ पशु चिकित्सालय भगवान भरोसे चल रहा है। ग्रामीण अपने जानवरों को इलाज करने के लिए अस्पताल पर पहुंचते हैं और डॉक्टर है कि मिलते नहीं। पशु चिकित्सालय की प्रभारी डॉक्टर अर्चना धाकड़ चार-पांच महीने में एक बार हॉस्पिटल पर आती है। इनके दर्शन बैराड़ पशु चिकित्सालय पर दुर्लभ हो जाते हैं। सबसे मजे की बात यह है। कि बैराड़ पशु चिकित्सालय प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। शिवपुरी जिले के कलेक्टर तथा एसडीम महोदय इस विषय पर ध्यान दें एवं बैराड पशु चिकित्सालय में जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर की व्यवस्था की जाए यहां रोज जानवर एक्सीडेंट से मर जाते हैं क्योंकि समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। पशु चिकित्सालय की प्रभारी डॉक्टर अर्चना धाकड़ की कई बार खबर प्रकाशित हो चुकी है। मगर आज दिनांक तक आला अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगा।







Be First to Comment