Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बदमाशों ने मजदूर को पीटा: आवास के पैसों के लिए होटल से उठाया; पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पीएस होटल में रविवार शाम दबंगों ने एक मजदूर की पिटाई कर जबरन उठा ले गए। घटना शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित की पत्नी और मां ने सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


पिछोर अनुविभाग के मुहासा गांव निवासी प्रीति आदिवासी अपने पति विनोद और बच्चों के साथ शिवपुरी के लाल माटी क्षेत्र में रहते हैं। विनोद पीएस होटल में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं। रविवार शाम गांव का ही धनपाल यादव कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और विनोद के साथ मारपीट कर उसे जबरन अपने साथ ले गया। घटना की जानकारी साथी मजदूरों पवन, विजय और प्रमोद ने प्रीति को दी।

पत्नी प्रीति ने बताया कि उसे गांव में आवास की कुटीर स्वीकृत हुई थी, जिसकी किस्त आनी थी। इसी किस्त में से धनपाल यादव पैसों की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर उसने पति विनोद के साथ मारपीट की और उसे उठाकर ले गया। परिजनों ने पुलिस से विनोद को सुरक्षित वापस लाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!