Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में मोबाइल कोर्ट के माध्यम से 42 वाहनों पर चालानी कार्रवाई: उपनिरीक्षक कल्याण रावत, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह का भी चालान / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के ग्वालियर बायपास पर आज न्यायालय द्वारा ग्वालियर बायपास पर शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मोबाइल कोर्ट लगाया गया। जिसमें मजिस्ट्रेट जितेंद्र मेहर सर द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाया गया। जिसमें कुल 42 वाहनों पर कार्यवाही की गई जिसमें 2 बसें, 10 कार, 8 लोडिंग, 2 ट्रैक्टर, 8 ऑटो, 12 मोटरसाइकिल पर कुल 35 हजार रुपए जुर्माना वसूला।

इस दौरान 18 बटालियन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह रावत का ₹1500 का जुर्माना किया गया वह बिना पॉल्यूशन और बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहा था। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय कुशवाह का भी ₹1000 का जुर्माना किया गया वह बिना नंबर प्लेट वाहन चला रहे थे। दो बसे हैं जो ओवरलोड थी उनका भी 15000 का जुर्माना किया गया है। विधानसभा प्रभारी जनपद सदस्य बसपा श्री कल्लू जाटव का भी नियमअनुसार नंबर प्लेट ना होने में जुर्माना किया गया।

इस कारवाही के दौरान यातायात प्रभारी श्री रणवीर सिंह यादव, सूबेदार नीतू अवस्थी, उप निरीक्षक रामेंद्र चौहान एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!