Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के लुकवासा में सिंध नदी के पुल पर 100 से ज़्यादा मवेशियों का जमावाड़ा, राहगीर परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी/ लुकवासा। अशोकनगर-ईसागढ़ रोड पर लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम आनंदपुर और पचावली के बीच सिंध नदी के पुल पर करीब 100 से अधिक मवेशियों के बैठे होने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस वजह से राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देहरदा से ईसागढ़ की ओर जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर बैठे मवेशियों के कारण ट्रकों और अन्य वाहनों को पुल पार करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। चालकों को खुद नीचे उतरकर मवेशियों को हटाना पड़ रहा है, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग रही हैं। पैदल चलने वालों और खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी इस रास्ते से गुजरने में डर लग रहा है।
गौशालाओं पर उठ रहे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के साथ-साथ गौशालाओं की लापरवाही भी इस समस्या का एक बड़ा कारण है। सरकार द्वारा गौशालाओं को प्रत्येक गाय के लिए प्रतिदिन 40 रुपये का अनुदान दिया जाता है, इसके बावजूद गायों को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। लुकवासा में खुद एक गौशाला है, जो सैकड़ों गायों से भरी है, लेकिन इसके बावजूद आवारा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों का मानना है कि अगर सभी गौशालाएं सही तरीके से चलें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं, तो इस परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ ही दिन पहले विधायक महेंद्र सिंह यादव और एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने इस समस्या को लेकर बैठक की थी और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। बैठक में यह तय किया गया था कि आवारा मवेशियों के कारण होने वाली परेशानियों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। हालांकि, जमीन पर इन निर्देशों का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। प्रशासन की ढिलाई के कारण आम जनता को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस पर तत्काल ध्यान दे और स्थायी समाधान निकाले।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!