Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अवैध कट्टा और जिंदा राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत रन्नौद थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 05, रन्नौद निवासी गोरेलाल पुत्र भोगीराम कुशवाह (48) को 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध हथियार लेकर अपराध कारित करने की नियत से घूम रहा था। उसके खिलाफ थाना रन्नौद पर अपराध क्रमांक 143/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जगेश सिंह सिकरवार, आरक्षक महेश सिंह, गोरेसिंह जादौन और अवधेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!