Press "Enter" to skip to content

प्लांटेशन की जाली काटने से रोका तो चौकीदार पर कुल्हाड़ी से हमला, भाई व चाचा भी पिटे / Shivpuri News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के भावखेड़ी गांव में शुक्रवार को बड़ा विवाद हो गया। फॉरेस्ट विभाग की प्लांटेशन की जाली काटने से रोकना एक चौकीदार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने न केवल चौकीदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया बल्कि बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई और बाद में पहुंचे चाचा को भी लाठियों से पीट दिया।

भावखेड़ी निवासी संतान यादव, जो फॉरेस्ट विभाग की प्लांटेशन में अस्थाई चौकीदारी करता है, ने बताया कि शुक्रवार को गांव के अतर सिंह यादव, कदम यादव, लोकेंद्र यादव और अर्जुन यादव जाली काट रहे थे। जब उसने रोकने की कोशिश की तो लोकेंद्र ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर उसका भाई मुंशी यादव मौके पर आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी लाठियों से मारपीट कर दी। इसके बाद कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सेरा यादव (चाचा) पर भी बाइसराम यादव, अवधेश यादव और देशराज यादव ने लाठियों से हमला कर दिया।

हमले में घायल तीनों को उपचार के लिए पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!