Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में झपकी आने से अनियंत्रित होकर डंपर गड्ढे में गिरा, ड्राइवर की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बामोर गांव में सुबह करीब 4 बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। हादसे में ड्राइवर मनोज पाल की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर क्रशर के लिए पत्थर निकालने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका।

बामोर गांव में पत्थर खदानों की कई लीज हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रशर संचालक लीज क्षेत्र के बाहर भी अवैध खनन कर रहे हैं। इसके कारण गांव के आसपास कई बीघा जमीन पर गड्ढे बन चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। शिकायतें कलेक्टर तक पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!