,

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल ने ग्राम भानगढ़ की गौशाला को अनुमति प्रदान करने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: मंगलवार को आयोजित कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने ग्राम पंचायत भानगढ़ की श्री डांडा वाले हनुमान जी की गौशाला का संचालन करने अनुमति की मांग की है.

जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपकर बताया कि बजरंग दल द्वारा एक समिति का गठन कर अपने स्वयं की आय से ग्राम भानगढ़ जिला शिवपुरी स्थित श्री डांडा बाले हनुमान जी की गौशाला का संचालन पिछले एक माह से कर रहे है. गौशाला में राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य स्थानों से गोवंश को लाकर रखा जा रहा है.

पशुपालकों के द्वारा मवेशियों को आवारा छोड़ दिए जाते है. उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो रही है आवारा गौवंश की सुरक्षा और पशुपालकों की गैर जिम्मेदारी से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गौशाला को अनुमति प्रदान करने की कलेक्टर से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मांग की है.