,

सड़क हादसे के बाद घायलों से मिले पूर्व मंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहाँ स्कूल बच्चों की गाड़ी अनियंत्रित होकर कृष्णा बेयर हाउस पचीपुरा की पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 14 बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं पूर्व पोहरी विधायक श्री सुरेश राठखेड़ा तुरंत जिला अस्पताल शिवपुरी और मेडिकल कॉलेज पहुँचे। वहाँ उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

श्री राठखेड़ा जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी बच्चे और शिक्षिका शीघ्र स्वस्थ हों और सुरक्षित अपने घर लौटें।