,

शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश के चलते महुअर नदी खतरे के निशान से ऊपर घरों में भरा पानी / Shivpuri News

मध्य प्रदेश में पुनः मानसून सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग के द्वारा कई जिलों को रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसी दौरान शिवपुरी जिले में भी लगातार भारी वर्षा हो रही है। और जिले की मुख्य महुअर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
हाल ही मैं जानकारी प्राप्त हुई है। की लगातार बारिश के चलते पिछोर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूपेपुर,राउटोरा में लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसके चलते ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। संतोष जनक बात यह रही कि लोगों की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई  साथ ही सभी ग्राम के लोग अपने स्तर पर जेसीबी की मदद से पानी को निकलने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे संवाददाता के द्वारा पिछोर तहसीलदार शिव शंकर गुर्जर को जानकारी दे दी गई है।
जिस पर तहसीलदार के द्वारा तुरंत ही हल्का पटवारी को मौके पर पहुंच कर स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए और प्रशासन के द्वारा यथासंभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया हैं।