,

शौच कर रहीं बुजुर्ग महिला पर जंगली जानवर गेंदुआ ने किया हमला, बाल बाल बची महिला, बैराड थाना क्षेत्र की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जापरपुर में शौच कर रही बुजुर्ग महिला पर जंगली जानवर गेंदुआ ने अचानक से हमला कर दिया. जिसके बाद जानवर महिला को घायल कर भाग गया.

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला उर्मिला निवासी ग्राम जापरपुर ने बताया कि 19 अगस्त की शाम 4 बजे खेत पर गई थी. इसी दौरान जब खेत से लौटते समय शौच कर रही थी तभी जंगली जानवर गेंदुआ आया और महिला पर अचानक से हमला कर दिया. जंगली जानवर गेंदुआ ने महिला की उंगली और गाल पर काट लिया. जिसके कारण महिला गंभीर घायल हो गई वहीं जंगली जानवर वहां से भाग खड़ा हुआ. इसके बाद परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है.