,

रोटरी चौक चौराहे के आसपास से हटाई गुमटियाँ, कलेक्टर के आदेश के बाद अतिक्रमण प्रभारी, यातायात पुलिस ने चलाया अभियान / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के आदेश के बाद नगर पालिका अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे एवं यातायात पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है.

जानकारी के अनुसार नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी अशोक खरे, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव के साथ अमला रोटरी चौक चौराहे पर पहुंचा. जहां चौराहे के आसपास ठेले गुमटियों को हटाया गया और हिदायत दी गई की चौराहे के आसपास गुमटी ठेले खड़े ना करें.