,

ख़राब नमकीन के पैकेट को लेकर दुकानदार ने भगवान की दांतो से काटी ऊँगली, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना में खराब नमकीन के पैकेट को को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने ग्राहक की उंगली दांतों से काट दी. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार भगवान सिंह यादव पुत्र बादल सिंह यादव उम्र 34 साल निवासी खनियांधाना ने बताया कि बेटे को नमकीन के पैकेट के लिए दुकान पर भेजा था. लेकिन खराब नमकीन का पैकेट आ गया. जिसे बदलने गया तो दुकानदार विकास जैन ने बहस शुरू कर दी और दांतों से उंगली काट दी. घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.