शिवपुरी में मंगलवार रात अज्ञात तीन बाइक सवारों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद महिला बाइक से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर और हाथ में चोटें आई। घटना भौती थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिलानगर निवासी राजू लोधी अपनी पत्नी रूपवती के साथ मोटरसाइकिल से शादी समारोह में जा रहे थे। रात करीब 8:30 बजे धाय महादेव रोड पर नयागांव सहराना के पास तीन अज्ञात युवक बाइक पर आए। उन्होंने रूपवती के गले से मंगलसूत्र छीना और फरार हो गए। इस दौरान रूपवती बाइक से गिर गईं।
मौके पर पहुंचे रिश्तेदार नाथूराम लोधी और विनोद लोधी ने घायल रूपवती को अस्पताल पहुंचाया। राजू लोधी ने पुलिस चौकी खोड़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने थाना भौती में धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





