शिवपुरी: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणामों की घोषणा की। शिवपुरी जिले के 5 मेधावी छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया।
शिवपुरी जिले का कुल परिणाम प्रदेश में 32वें स्थान पर रहा। जिले के शासकीय स्कूलों का परिणाम 74.7% और अशासकीय स्कूलों का 66.2% रहा।
विज्ञान गणित संकाय में कोलारस के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा श्रुति जैन ने 484 अंकों के साथ प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया। करैरा के सीता सेंट्रल कान्वेंट स्कूल के कृष्णपाल सिंह चौहान 483 अंकों के साथ 9वें स्थान पर रहे। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय के दिलकेश धाकड़ ने 482 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान हासिल किया।
कृषि संकाय में सीएम राइज स्कूल की छात्रा प्रियंका रावत ने 481 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की स्नेहा ओझा ने 479 अंक हासिल कर पांचवां स्थान पाया।

Be First to Comment