शिवपुरी: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी किया। शिवपुरी जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश में टॉप 10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया।
संस्कार ग्लोबल स्कूल, बदरवास के छात्र जगदंबा यादव ने 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया। चाणक्य एकेडमिक पब्लिक स्कूल, कोलारस की छात्रा पूर्वी तिवारी और गीता पब्लिक स्कूल, शिवपुरी के छात्र प्रिंस धाकड़ ने 491-491 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया।
शिवपुरी जिला प्रदेश में 45वें स्थान पर रहा। जिले के शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम 68.77% और अशासकीय स्कूलों का परिणाम 64.63% रहा। मेधावी छात्रों की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

Be First to Comment