शिवपुरी: शहर के पुरानी शिवपुरी नीलकर चौराहे के पास रहने वाले एक विकलांग युवक ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में नल कनेक्शन की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार अशफाक खान निवासी पुरानी शिवपुरी नीलगर चौराहा ने बताया कि उसने मड़ीखेड़ा कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और 2950 रुपए उसकी राशि जमा भी कर दी थी लेकिन 4 दिन होने के बाद भी आज दिनांक तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ हैँ. साथ ही उसे कहा जाता है कि ठेकेदार नहीं है या फिर आदमी नहीं है इस तरह से लगातार तीन-चार दिन से टालमटोली की जा रही हैं. जिसकी शिकायत आज कलेक्टर से विकलांग युवक ने जनसुनवाई में की है.





