Press "Enter" to skip to content

प्रियंका अमित शिवहरे बनी कलचुरी महिला मंडल की नवीन अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी: शनिवार दिनांक 3 मई 2025 को कलचुरी महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल मातोश्री  में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा आरती एवं गणेश वंदना से किया गया। नवीन कार्य करनी में प्रियंका अमित शिवहरे अध्यक्ष, मंजू शिवहरे उपाध्यक्ष, जयमाला शिवहरे सचिव ,रेखा शिवहरे कोषाध्यक्ष रीना शिवहरे संगठन मंत्री ,शकुन शिवहरे इंदिरा चौकसे, सुंदर शिवहरे ,प्रियंका  विवेक शिवहरे संरक्षक ने अपने पदीय  दायित्वों की शपथ ली. पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा नवीन  कार्यकारिणी का सम्मान बैच एवं उपहार से किया गया तथा नवीनकार्यकारिणी द्वारा पूर्व कार्यकारिणीको स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रियंका अमित शिवहरे ने सभी को साथ लेकर समाज हित में कार्य करने की बात कही। अर्चना  शिवहरे ने भी अपने  विचार रखे। जिज्ञासा शिवहरे एवं दिव्यांशी चौकसे द्वारा सुन्दर नृत्य एवं ममता शिवहरे द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारी मीना चौकसे ,प्रियंका शिवहरे, पिंकल शिवहरे, भावना शिवहरे, कीर्ति शिवहरे, निहारिका शिवहरे ज्योति चौकसे ,मीनाक्षी  शिवहरे, रेखा राय, हिमांशी चौकसे सहित  सभी  सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष  द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष प्रियंका अमित शिवहरे की ओर से किया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!