शिवपुरी। मां पीतांबरा का प्रकट उत्सव 4 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवपुरी में भी पीतांबरा माई का प्रकट हो उत्सव मनाया जाएगा। इस बार भी हर साल की तरह विशाल भंडारे का आयोजन पीतांबरा भक्त मंडल द्वारा रखा गया है यहां 4 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वंदानी यूनियन यादव होटल के पास भंडारा रखा गया है। इसी तरह शाम 5 बजे से मध्य रात्रि तक माधव चौक पर भंडारे का वितरण किया जाएगा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ और भजन का भी आयोजन किया गया है।

Be First to Comment