,

श्री राजपूत करणी सेना क्षत्रिय समाज के लोगों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: श्री राजपूत करणी सेना क्षत्रिय समाज के लोगों ने फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है.

जानकारी के अनुसार  शिवपुरी महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के प्रदेश  उपाध्यक्ष रघुराज सिंह ने बताया कि शिशुपाल यादव बालापुर ने महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं ऐसी पोस्ट और अन्य लोगों द्वारा कमेंट किए जाने से समाज में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रहा हैं. जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं. श्री राजपूत करना सेना के लोगों ने व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.