Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में चबूतरा तोड़ने को लेकर तीन लोगों ने किया हमला, पति-पत्नी घायल, 3 पर मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपारा में चबूतरा तोड़ने को लेकर तीन लोगों ने पति पत्नी पर हमला कर दिया. शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र धनीराम दुबे उम्र 38 साल निवासी ग्राम पिपारा थाना भोंती ने बताया कि 31 मार्च 2025 को वह अपने गांव पिपारा आया हुआ था. इसी दौरान दोपहर 1 बजे गांव के रहने वाले राकेश दुबे ने उनका चबूतरा तोड़ दिया. जब उससे पूछा कि चबूतरा क्यों तोड़ दिया तो राकेश दुबे, हेमंत दुबे एवं उसके पिता मनीराम दुबे ने उसके ऊपर हमला कर दिया बीच में आई पत्नी प्रीति को भी धक्का मार दिया और मारपीट कर दी. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!