शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी की नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पिछोर के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता जगत सिंह बघेल को किसान मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। बघेल वर्तमान में पिछोर विधायक प्रतिनिधि होने के साथ घुमंतू एवं अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
पार्टी संगठन द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उनके समर्थकों, इष्ट मित्रों एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
नवीन दायित्व मिलने पर जगत सिंह बघेल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी पूरी लगन, निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जगत सिंह बघेल ने सभी शुभचिंतकों एवं पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया।
भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में जगत सिंह बघेल को मिली जिम्मेदारी, बनाए गए जिला मंत्री / Shivpuri News



