शिवपुरी। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजिकल थाना पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे की दो पर्चियां, एक डॉट पेन और 1300 रुपए नगद जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विष्णु मंदिर के सामने दुर्गा मठ के पास एक व्यक्ति सट्टे के अंक लिखकर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान इरशाद खान पुत्र सलीम खान (30 वर्ष), निवासी पुरानी शिवपुरी इमामवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी दो पर्चियां, एक डॉट पेन और 1300 रुपए नगद बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फिजिकल में अपराध क्रमांक 242/26, धारा 4(क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक ऊदल सिंह गुर्जर एवं आरक्षक पुष्पेंद्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।
शिवपुरी में सट्टे के खिलाफ फिजिकल पुलिस की कार्रवाई, इरशाद खान गिरफ्तार; सट्टा पर्ची और 1300 रुपए नगद जब्त / Shivpuri News



