Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में नौकरी से निकाली सेल्सगर्ल ने दुकान में की तोड़फोड़, पहले करा चुकी रेप केस / Shivpuri News

शिवपुरी के सदर बाजार में एक दुकानदार को परेशान करने का मामला सामने आया है। दुकानदार इन्द्र कुमार गोयल की दुकान पर पूर्व सेल्सगर्ल ने जमकर हंगामा किया। युवती ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी।

घटना 13 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे की है। 24 वर्षीय युवती इन्द्र कुमार की दुकान में सेल्सगर्ल के रूप में काम करती थी। गलत व्यवहार के कारण 3 फरवरी 2024 को उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद युवती ने 14 फरवरी को दुकानदार के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवाया। हालांकि, ग्वालियर उच्च न्यायालय ने 3 दिसंबर 2024 को इस मामले को खारिज कर दिया।

दुकानदार की शिकायत के अनुसार, युवती उनकी दुकान के आसपास घूमती रहती है। घटना के दिन वह जबरदस्ती दुकान में घुसी और झगड़ा करने लगी। उसने गालियां दीं और दुकान में रखे स्टूल को लात मारी। युवती ने दुकानदार पर पाउडर भी फेंका। दुकानदार की मां ने किसी तरह युवती को दुकान से बाहर निकाला।

घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इन्द्र कुमार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!