,

शिवपुरी में UITRGPV इंजीनियरिंग कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में हो रही कटौती, कलेक्टर से कटौती की रकम डलवाने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सतरवाड़ा स्थित यूआईटीजीपीवी इंजीनियरिंग कॉलेज में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों की वेतन हर माह कुछ राशि काट कर डाली जाती हैं इसकी शिकायत कंपनी सहित संस्था को की हैं लेकिन आज दिनांक तक उनकी पूरी वेतन 16399 उन्हें पूरी नहीं मिली है.

जानकारी के अनुसार विजय सिंह ने बताया कि यूआईटीजीपीवी इंजीनियरिंग कॉलेज में 50 आउटसोर्स कर्मचारी पदस्थ हैं जिनकी सैलरी में से हर महामाह कुछ ना कुछ राशि काट ली जाती हैं जिसके संबंध में कंपनी साइंटिफिक सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल  सहित संस्था में भी शिकायत दर्ज कराई हैं लेकिन हर माह कुछ राशि काटकर उनकी सैलरी दी जाती हैं. इसकी शिकायत आज सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने कलेक्टर से कर कटी हुई राशि डलवाने की मांग की है.