Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में स्पार्किंग के कारण चलते ट्रक की केबिन में लगी आग, पुलिस ने सूझबूझ से मिट्टी डालकर आग फैलने से रोकी / Shivpuri News

शिवपुरी में एनएच-27 पर मंगलवार सुबह चलते ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया। घटना अमोला हाईवे चौकी क्षेत्र में हुई।

उन्नाव से संतरा लेकर ट्रक (UP35BT9225) नागपुर जा रहा था। अचानक केबिन में आग भड़क उठी। हाईवे से गुजर रहे आरक्षक अर्जुन रावत और नागेंद्र जाट ने तत्काल चौकी प्रभारी सतीश जयंत को सूचना दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने मिट्टी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।

फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। ट्रक चालक गुरु प्रसाद ने बताया कि वायरिंग में स्पार्किंग के कारण केबिन में आग लगी थी। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!