शिवपुरी: नूंह जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के भाई की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सवाई माधोपुर से दिल्ली जा रहा था कंटेनर ड्राइवर
मृतक के भाई अजीत सिंह निवासी सकलपुर थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई विक्रम सिंह ट्रक ड्राइवर का काम करता था। जो करीब 1 साल से कंटेनर गाड़ी चला रहा था। वह गाड़ी में माल भरकर सवाई माधोपुर से दिल्ली जा रह था।
16–17 मार्च की रात करीब 2 बजे वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव हीरवाड़ी के समीप पहुंचा, तो एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक ड्राइवर ने अपने ट्रक को अवैध रूप से पार्क किया हुआ था। जिसके इंडिकेटर भी नहीं जले हुए थे।
रात होने की वजह से दिखाई नहीं दिया सामने खड़ा ट्रक
मृतक के भाई ने बताया कि रात होने की वजह से विक्रम को सामने खड़ा हुआ ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनकी गाड़ी बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई। विक्रम गाड़ी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें विक्रम बुरी तरह से फस गया।
कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को गाड़ी से निकल गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा। पुलिस ने बताया कि देर रात शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।







Be First to Comment