,

शिवपुरी में भाईदूज पर 2 घटना: बहन के यहाँ टीका लगवाने जा रहे युवक की बाइक फिसली, सिर में आए टांके / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में भाईदूज पर 2 अलग अलग घटनाओं में बाइक फिसलने के कारण 3 लोग चोटिल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.

बामोरकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लखाई गाँव का रहने वाला भागीरथ आदिवासी अपने जीजा छोटू आदिवासी निवासी नया खेड़ा के साथ अपनी बहन के यहां दुर्गापुर टीका करवाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान लखाई रोड से निकला तो बाइक स्लिप हो गई. जिसके कारण उसके सिर में 6 से 7 टांके आए हैं. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

वहीं दूसरी घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कढ़ेसरा का रहने बाला सोनू जाटव अपनी बहन के यहाँ टीका करवाने कढ़ेसरा से श्यामपुरा जा रहा था. इसी दौरान दुलारा से एक किलोमीटर आगे मोड़ पर उसकी बाइक फिसल गई. जिसके कारण वह गिर गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.