शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के दीघोदी गांव में चली आ रही जमीनी रंजिश में ह्त्या के आरोप से बरी हुए लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। उसे बचाने भतीजी सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे केशव धाकड़ ने बताया कि 18 जनवरी 2023 को उसके भाई मंगल सिंह धाकड़ की ह्त्या महाराज सिंह, मुकेश सिंह, राजेश सिंह और सुखदेव सिंह द्वारा जमीनीं रंजिश के चलते कर दी गई थी। पुलिस ने ह्त्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।
इसके बाद उनके बेटों ने 18 जनवरी को जेल में बंद आरोपियों के बेटे गोलू, रिंकू, विकास और आकाश ने उसने खेत से लौटते समय घेर लिया था और बेरहमी से मारपीट की थी। इसकेअतिरिक्त घर पर लगभग आधे घंटे तक पथराव किया। इस हमले में घर की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा था। परिवार के सदस्यों को अपनी जान बचाने के लिए छिपना पड़ा था।
केशव धाकड़ ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को मुकेश धाकड़, महाराज धाकड़, सुखदेव धाकड़ और राजेश धाकड़ हत्या के मामले से बरी होकर जेल से छूट कर गांव आ गए थे। इसी क्रम में आज मुकेश धाकड़, महाराज धाकड़, सुखदेव धाकड़, राजेश धाकड़, गोलू , आकाश, विकास, अवदेश और रिंकू घर आ कर गाली गलौच करने लगे थे। जब उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया था। जब उसे बचाने आई उसकी भतीजी भावना और प्रियंका और दोस्त का बेटा राहुल आया तो उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट कर दी गई। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Be First to Comment