Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद 3 घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत / Shivpuri News

शिवपुरी में सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। श्रीराम कालोनी निवासी मनीष कुशवाह शनिवार शाम को बाइक से करबला क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद मनीष करीब तीन घंटे तक सड़क किनारे बेहोश पड़ा रहा। रात करीब साढ़े आठ बजे परिजन उन्हें खोजते हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन पहले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां से रात साढ़े ग्यारह बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने कहा कि समय पर इलाज मिलता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!