,

पतंग उड़ाते देख रहे बालक में छत से फेंक कर मारी ईट, सिर में आए 6 टांके, घर नहीं गया तो मारी ईट / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुहारपुरा में एक 10 साल के मासूम में छत से ईट फेंक कर मार दी. इसके कारण मासूम के सिर में 6 टांके आए हैं.

जानकारी के अनुसार उमा कुशवाह निवासी लुहारपुरा ने बताया कि उसका 10 साल का मासूम गोपाल कुशवाह पुत्र राजू कुशवाह मोहल्ले में पतंग उड़ाते हुए देख रहा था. इसी दौरान छत से पतंग उड़ा रहे युवक ने जब बोला कि घर चला जा, तो यह घर नहीं आया जिसके कारण नाराज होकर पतंग उड़ा रहे युवक ने छत पर से ईट फेंक कर मार दी. जिसके कारण बालक के सिर में 6 टांके आए हैं,  वहीं देहात थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई हैं. बालक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.