Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजश के चलते जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी रुकवाकर मारी लाठियां, फायरिंग भी की, एक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले बामौरकला थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में कुछ हमलावारों में जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी सहित उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। घटना रात बुधवार रात 11 बजे की हैं। उस वक्त जिला पंचायत सदस्य रिश्तेदार के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे।

जिला पंचायत का सदस्य आरोप है हमलावरों ने गोलियां भी चलाई थी। गोली के निशान उनकी कार पर भी हैं। उन्होंने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई थी। इस हमले में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल भी हुआ हैं। जिला पंचायत सदस्य ने इसकी शिकायत आज गुरुवार को बामौरकला थाना में पहुंचकर दर्ज कराई हैं।

शिवपुरी जिला पंचायत के वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य सिया राम लोधी ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर पिपरा गांव अपने एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन के समारोह में शामिल होने गए हुए थे। उनके साथ एक अन्य कार में राज कुमार लोधी, बैजनाथ, गोलू शिव रजक भी थे। रात 11 बजे के लगभग वह अपने गांव के लिए रवाना हुए थे।

तभी पिपरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सौरभ लोधी, बंटी, अरविन्द और कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों वाहनों को रुकवा लिया। इसके बाद सभी ने वाहनों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भाग कर अपनी जान बचाई थी। लेकिन कुछ उनके साथियों को पकड़कर मारपीट की। हमलावरों ने गोलियां भी चलाई थी। बंदूकों से निकली गोलियां उनकी दोनों कारों में लगी हैं। इस हमले में गोली लगने से बैजनाथ गंभीर रूप से घायल हुआ हैं।

इस मामले बामौरकला थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य सिया राम लोधी के वाहनों में तोड़फोड़ की गई हैं। उनके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!