Press "Enter" to skip to content

शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा: जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव / Shivpuri News

बोले :-कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से ही संगठन को और मजबूत बनाकर महान भारत निर्माण के संकल्प को साकार करेंगे
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई जिसमें शिवपुरी से जसवंत जाटव को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा की रीति नीति व महापुरुषों के सिद्धांत एवं वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर महान भारत की कल्पना जो नेतृत्व ने की है उस महान भारत के संकल्प को पूरा करने में कहीं भी एक कंकड़ लगाने का काम करना पड़ा तो जिले का भाजपा कार्यकर्ता आपका जसवंत जाटव पूरी टीम को साथ लेकर, समस्त भाजपा को समेट कर उस समृद्ध भारत के चरणों में अर्पण करेंगे। साथी जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता है वह यह न समझे कि उनकी जिम्मेदारी खत्म हो गई है बल्कि उनकी जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। इससे पहले नवनियुक्त अध्यक्ष जसवंत जाटव ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का आभार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार है लेकिन मैं कहता हूं कि भाजपा की 6 इंजन की सरकार है तो कार्यकर्ताओं को चिंता नहीं करना है। केंद्र में मोदी की, प्रदेश में मोहन यादव जी तो डबल इंजन हो गया। इसके बाद हमारे मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीसरा इंजन, चौथा इंजन प्रभारी मंत्री, पांचवा इंजन चार-चार विधायक व राठखेड़ा बैठे हैं कार्यकर्ताओं की चिंता करने के लिए और छटवा इंजन राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाकर दे दिया। उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसवंत जा से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण भाव के साथ कार्य करता है अतः आप भी उनके साथ खड़े होकर सहज और सरल तरीके से काम के लिए कहेंगे तो वह काम कब पूरा हो जाएगा पता भी नहीं चलेगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गगन खटीक द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, प्रहलाद भारती, नरेंद्र बिरथरे, सुरेश राठखेड़ा, विधायक महेंद्र यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य केशव सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!