Press "Enter" to skip to content

खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर: चट्टान के नीचे छिपा था विशालकाय सांप, सर्पमित्र ने डेढ़ घंटे में किया रेस्क्यू / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में स्थित नरवर तहसील के दोनी गांव में एक विशालकाय इंडियन रॉक पाइथन के मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में एक चट्टान के नीचे छिपे करीब 15 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही नरवर के जाने-माने सर्पमित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे।

सर्पमित्र पठान ने ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अजगर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते और इन्हें मारना कानूनी अपराध है। उन्होंने सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में भी जागरूक किया और समझाया कि अजगर पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

सलमान पठान ने बताया कि उनका उद्देश्य मानव और वन्यजीवों के बीच तालमेल बनाना है। इसलिए वे दिन-रात किसी भी समय ऐसे जानवरों को बचाने के लिए तत्पर रहते हैं। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित घने जंगल में छोड़ा जाएगा, जहां वह प्राकृतिक वातावरण में रह सकेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!