शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के पास सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर शनिवार की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा ड्राइवर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक सिरसौर निवासी अमर सिंह पिता मेवालाल लोधी अपनी बैटरी चालित टैक्सी में दो महिला यात्रियों को लेकर सिरसौद से करैरा के लिए निकला था। इस बीच सिरसौद हाई स्कूल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रिक्शा को टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा ड्राइवर सड़क पर गिर और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर ड्राइवर रेत खाली कर लौट रहा था, इसी दौरान जल्दबाजी में उसने अमर को कुच दिया।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा ड्राइवर को कुचला, मौके पर मौत: रेत खाली कर लौट रहा था ट्रैक्टर ड्राइवर, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment