शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र के कुटवारा गांव में सोमवार शाम 16 वर्षीय किशोर का शव उसके घर के कमरे में लटका मिला। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं, मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
सुसाइड करने वाला सागर लोधी (16) 9वीं क्लास का छात्र था। सोमवार शाम को क्रिकेट खेल कर घर पहुंचा था। सागर के माता-पिता पडोसी गांव किसी शोक सभा में शामिल होने गए हुए थे। सोमवार की शाम घर के अन्य बच्चों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सागर ने किन कारणों से सुसाइड किया, इसका कारण फिलहाल परिजनों को भी पता नहीं हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदार थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। सुसाइड की वजह जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

क्रिकेट खेलकर घर पहुँचे 9वीं क्लास के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में बोर्ड परिणाम बेहतर, हायर सेकेण्ड्री में 8.20% और हाईस्कूल में 4.68% वृद्धि / Shivpuri News
- सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा / Shivpuri News
- शिवपुरी के 8 छात्रों ने 10वीं स्टेट मेरिट में बनाई जगह, जिले का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के 14 होनहार छात्रों ने 12वीं मेरिट में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन / Shivpuri News
- खनियाधाना की बेटी स्मृति पांडे ने रचा इतिहास, एमपी बोर्ड 10वीं की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment