,

पेड़ पर चढ़कर लाईट का तार डाल रहा युवक, 11 हज़ार केबी विद्युत की लाइन की चपेट में आया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डबियाकलां गांव का रहने वाला भरत यादव पुत्र रामराजा यादव उम्र 18 साल अपने खेत पर मोटर चलाने के लिए पेड़ पर चढ़कर लाईट का तार डाल रहा था। तभी वह 11 हज़ार केबी विद्युत लाईन की चपेट में आ गया और उसको जोरदार करेंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते शिवपुरी के ज़िला अस्पताल रैफर कर दिया। वही आज बुधवार की दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है।