शिवपुरी: जिले की नरवर पुलिस ने कंप्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया 25 हजार रुपए का लैपटॉप बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
नरवर थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि 27 नवंबर की रात अज्ञात चोर ने नरवर कस्बे की पुरानी अनाज मंडी संदीप महेश्वरी के मील के पास राजीव गांधी कम्प्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर लैपटॉप व उसका चार्जर चोरी कर लिया था। चोरी की शिकायत संचालक रवि गुप्ता पुत्र तोताराम गुप्ता (42) ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी।
मुखबिर ने कम्प्यूटर सेंटर के पास रहने वाले युवक पर शंका जाहिर की थी। शंका के आधार पुलिस ने कुलदीप शर्मा पुत्र नन्नूराम शर्मा (30) से पूछताछ की थी। सख्ती से पूछताछ में कुलदीप ने लैपटॉप चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का लैपटॉप बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी नशे का आदि था। नशे की सामग्री के खर्चे को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

नशे की लत को पूरा करने पडोसी ने पास के कम्प्यूटर सेंटर से चुराया था लेपटॉप, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri Newsगुड़ी पड़वा महोत्सव की शुरुआत, शिवपुरी में 1000 चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ / Shivpuri News

- रन्नौद पुलिस की कार्रवाई, 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- शिवपुरी में 17 से 24 मार्च तक वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भूमिपूजन संपन्न; पंजीयन प्रारंभ / Shivpuri News
- बलारी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक / Shivpuri News
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment