शिवपुरी: जन भागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव जी के मार्गदर्शन और निर्णय के तहत, सच्चिदानंद गिरी जी को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शिवपुरी का जन भागीदारी सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके समाज सेवा में अमूल्य योगदान, शिक्षा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता, और युवा कल्याण के लिए किए गए प्रयासों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
श्री सच्चिदानंद गिरी जी ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा
“मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं जन भागीदारी अध्यक्ष श्री अमित भार्गव जी का आभारी हूं। शिक्षा ही समाज की प्रगति का मूल आधार है, और मैं इस क्षेत्र में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए शिक्षा का मतलब केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि नैतिकता, नेतृत्व, और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को युवाओं में विकसित करना है।”
पीएम श्री कॉलेज, जो कि क्षेत्र का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है, को इस नियुक्ति से नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। जन भागीदारी सदस्य के रूप में सच्चिदानंद गिरी जी की भूमिका में कॉलेज के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक विकास में सुधार के लिए नीतियां और योजनाएं बनाना, छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद को बढ़ावा देना, और संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करना शामिल है।
जन भागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव जी ने कहा, “सच्चिदानंद जी के अनुभव और समर्पण से निश्चित रूप से कॉलेज और क्षेत्र दोनों को लाभ मिलेगा। उनके विचार और नेतृत्व क्षेत्र की शिक्षा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।”

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शिवपुरी के सच्चिदानंद गिरी बने जन भागीदारी सदस्य / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 6 निरीक्षक-उप निरीक्षकों के तबादले / Shivpuri News
- कुएं पर सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर लकड़बग्घे का हमला, डंडे से पीटकर बचाई जान / Shivpuri News
- सहायता केंद्र से लगे लाहोटी कॉम्प्लेक्स में फैशन एम्पोरियम को बनाया निशाना, शटर तोड़ी लेकिन चोरी में नाकाम रहे बदमाश / Shivpuri News
- बस संचालकों ने एसपी से लगाई गुहार: ईको, थ्री-व्हीलर और टैक्सियों के अवैध संचालन पर रोक की मांग / Shivpuri News
- नमोनगर में बारिश का कहर या प्रशासन की अनदेखी? सड़कें बनीं जलाशय, रहवासी परेशान, प्रदेश प्रवक्ता ने उठाया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment