शिवपुरी: झांसी में एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। दोनों बाइक से अपने दोस्त को लेने स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कनेटर बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। पुलिस ने हाइवे का ट्रैफ़िक रोककर फायर बिग्रेड गाड़ियां बुलाई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना बबीना टोल प्लाजा के आगे मनकुआं के पास की है। घायल को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
इंदौर से आ रहा था दोस्त
कल्याण उर्फ कल्ला (23) शिवपुरी जिले के विजयपुर गांव का रहने वाला था। गांव के सरपंच अशोक यादव ने बताया कि कल्याण का दोस्त रिंकू पाल इंदौर में रहकर नौकरी करता है। दीपावली पर वह घर आ रहा था। उसकी ट्रेन बुधवार रात 11 बजे झांसी पहुंचनी थी। दोस्त को लेने के लिए कल्ला अपने गांव के दोस्त लवकुश (21) के साथ बाइक से झांसी स्टेशन आ रहा था।
जब वे बबीना टोल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पहिया कल्ला के सिर के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लवकुश की हालत नाजुक बनी है।

इंदौर से झाँसी ट्रैन से आए दोस्त को लेने जा रहे दोस्त की हुई मौत, कंटेनर ने मारी थी बाइक में टक्कर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment