,

कोर्ट रोड पर भरे बाजार में लगी सैकड़ों अस्थाई आतिशबाजी की दुकानें और स्थाई दुकानों को खतरा / Shivpuri News

शिवपुरी में दीपावली के पर्व पर बाजार हाउसफुल है। शहर के कोर्ट रोड से लेकर टेकरी बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में सैकड़ों लोगों के द्वारा अस्थाई रूप से हाथ ठेला लगाकर व्यापार किया जा रहा हैं। लेकिन बाजार में कुछ लोगों द्वारा हाथ ठेला पर रखकर आतिशबाजी भी बेची जा रही है, इससे बड़ी घटना भी घट सकती है।

बता दें कि शहर के कोर्ट रोड बाजार में दोनों ओर हर प्रकार की बड़ी-छोटी दुकानें हैं। दीपावली के समय पर यहां हाथ ठेला लगाकर लोग दीपावली से जुड़ी सामग्री का विक्रय करते हैं। इसकी कोर्ट रोड पर इनकी संख्या सैकड़ों की होती हैं। इसके लिए क्षेत्रीय नेता और प्रशासन हर वार उन्हें बीच बाजार में हाथ ठेला लगाने की कुछ दिनों की अनुमति देता है लेकिन इन्हीं में से कुछ लोग हाथ ठेला पर रखकर पटाखे बेचने का भी काम कर रहे हैं। ऐसे में कोर्ट रोड पर लगने वाली चंद आतिशबाजी की छोटी दुकानों के चलते बड़ी घटना घट सकती हैं।

वहीं, इस मामले को लेकर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने तत्काल टीम भेजकर उन चुनिंदा आतिशबाजी की दुकान को हटवाने की बात कही है।